विरूष्का के घर फिर गूंजी किलकारियां, अनुष्का ने दिया बेटे को जन्म

Anushka sharma

टीम इंडिया से काफी समय से छुट्टी पर चल रहे विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए एक बडी खुशखबरी आई है। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इसी सिलसले में विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर चल रहे थे।

\"\"

विराट और अनुष्का (Anushka Sharma) दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। पिछली बार उनके लड़की हुई थी और इस बार बेटे का जन्म हुआ है। इसका नाम अकाय रखा गया है। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इन्स्टाग्राम पर इस खबर के बारे में जानकारी दी और कहा कि 15 फरवरी को हमारे बेटे अकाय का जन्म हुआ।

VishwaJagran News